सहेली को अपने घर बुलाकर कमरे में बंद कर दिया; अंदर चाकू के नोक पर उसके साथ.. और अब दबाव डाल रहे..

➖➖➖➖➖➖➖

हरदोई में युवती से दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला, सहेली और साथी पर गंभीर आरोप

हरदोई, उत्तर प्रदेश | 13 जुलाई 2025
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 24 वर्षीय हिंदू युवती ने अपनी सहपाठी सहेली और उसके साथी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने पिहानी कस्बे की रहने वाली रीना बानो और प्रयागराज निवासी हैदर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता के अनुसार, यह पूरी घटना दिसंबर 2024 से शुरू हुई, जब वह पिहानी स्थित आईटीआई संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। यहीं उसकी दोस्ती रीना बानो नाम की छात्रा से हुई। दिसंबर की एक शाम रीना ने उसे अपने घर बुलाया, जो पिहानी के मोहल्ला लोहानी में स्थित है। लेकिन जैसे ही युवती रीना के घर पहुंची, वहां पहले से मौजूद युवक हैदर ने उसे संदिग्ध नजरों से देखा और कुछ ही देर में कमरे में रीना बाहर निकल गई और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि हैदर ने तमंचे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। इसके बाद रीना और हैदर ने मिलकर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता का आरोप है कि हैदर और रीना लगातार उस पर हिंदू धर्म छोड़ मुस्लिम बनने का दबाव बनाते रहे। हैदर चाहता था कि युवती इस्लाम कबूल कर उसके साथ निकाह कर ले। लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो दोनों ने उसकी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और उसे बदनाम करने की कोशिश की।

अब पहुंची पुलिस के पास

धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया। शिकायत पर पिहानी पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रीना बानो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हैदर फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस का बयान

इस मामले में शाहाबाद के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया, “पीड़िता की तहरीर पर रीना बानो और हैदर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है, हैदर की तलाश जारी है।”

यह मामला न सिर्फ महिला सुरक्षा, बल्कि धर्मांतरण से जुड़े खतरे और युवाओं की आस्था पर गहरा प्रश्नचिह्न छोड़ता है। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब पूरा समाज यह उम्मीद कर रहा है कि उसे जल्द से जल्द न्याय मिले।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *