बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के बाद नाबालिग लड़की की हुई मौत…

NGV PRAKASH NEWS

बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के दौरान हुई नाबालिक लड़की की मौत

पटना 13 जुलाई 25.

पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां पर बॉयफ्रेंड द्वारा नाबालिक गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद लड़की की मौत हो गई |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पटना जिले के जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है | जहां पर बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाते समय लड़की के प्राइवेट पार्ट से काफी तेज ब्लीडिंग चालू हो गई | बॉयफ्रेंड द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर मामला बिगड़ता देख उसे पटना के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया |वहां इलाज के दौरान लड़की की मृत्यु हो गई |

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की की लाश को कब्जे में लेते हुए उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी |

पुलिस के अनुसार लड़की की 10 दिन पहले मसौढ़ी के रहने वाले एक लड़के से जान पहचान हुई थी और उसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल नंबरों का आदान प्रदान कर लिया |
दोनों आपस में बातचीत करना चालू कर दिए |

शुक्रवार को लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने के लिए बुलाया और उसे लेकर पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र करबिगहिया इलाके में अपने दोस्त के रूम पर गया |

दोस्त के रूम पर दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया | संबंध बनाने के दौरान लड़की के प्राइवेट पार्ट से तेज ब्लीडिंग होने लगी |

मामले में मृतक लड़की के दादा ने बताया लड़की पांचवी तक पढ़ाई की थी इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था | लड़की के पिता पढ़ाई का काम करते हैं | लड़की घर से जहानाबाद कह कर निकली थी, पटना कैसे पहुंची उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है साथ ही वह लड़के को भी नहीं जानते |

मामले में पुलिस द्वारा लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए लड़के के ऊपर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *