“किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, सड़क किनारे फेंका!”

➖➖➖➖➖➖➖➖➖

दुकान से अगवा, कार में दरिंदगी; किशोरी को सड़क किनारे फेंका, आरोपियों ने किया जुर्म कबूल

29 जुलाई 2025, मुजफ्फरपुर (बिहार)

मुजफ्फरपुर जिले के औराई क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पिंटू शर्मा (25) और गणेश साह (32) नामक दो आरोपियों ने 26 जुलाई को मोबाइल रिचार्ज कराने आई किशोरी को दुकान के अंदर खींचकर शटर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने किशोरी को जबरन कार में बैठाया और रास्ते में भी उसके साथ हैवानियत की। वारदात के बाद सिर पर रॉड से वार कर किशोरी को पुपरी बॉर्डर के पास झाड़ियों में फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में दुकान और कार दोनों जगह से दुष्कर्म के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। कार से खून के धब्बे बरामद हुए हैं, जबकि गणेश के मोबाइल में कई न्यूड वीडियो और अश्लील ऑडियो फाइलें मिली हैं। पुलिस उन वीडियो की भी जांच कर रही है।

वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीबी बॉक्स हटा दिए। पुलिस इनकी बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गंभीर रूप से घायल किशोरी को पहले सीतामढ़ी सदर अस्पताल, फिर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह आईसीयू में है और डॉक्टरों की देखरेख में धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *