

ग्राम सचिवालयों में आधार कार्ड केंद्र स्थापित होंगे, बस्ती जिले की 50 पंचायतें चयनित
NGV PRAKASH NEWS विशेष रिपोर्ट
लखनऊ/बस्ती।
उत्तर प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर डिजिटल सेवाओं को सशक्त बनाने और आधार कार्ड सेवाओं को सुलभ करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले ग्राम सचिवालयों में स्थायी आधार कार्ड केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को अपने ही गांव में आधार से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध कराना है।
पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, भारत सरकार ने ग्राम पंचायतों में OSR (Own Source Revenue) बढ़ाने के लिए ग्राम सचिवालयों को मजबूत बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत ग्राम सचिवालयों में कंप्यूटर, नेटवर्क और डिजिटल सुविधाओं के साथ आधार नामांकन एवं अपडेटेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक जनपद से 50 ग्राम पंचायतों को चयनित कर उनके सचिवालयों में आधार कार्ड केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। ये केंद्र न केवल आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य करेंगे, बल्कि अन्य सरकारी सेवाओं के लिए भी ग्रामीणों को मददगार साबित होंगे। इससे ग्रामीणों को शहर या ब्लॉक मुख्यालय तक चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
वही डीपीआरओ के मोबाइल पर कॉल करने पर किसी दूसरे द्वारा उनका फोन रिसीव किया गया और कहा गया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है |
NGV PRAKASH NEWS
