चोर की अजीबो गरीब दास्तान….


कानपुर में अजीबो-गरीब चोरी: जेवर चुराकर बिस्तर पर ही सो गया चोर, सुबह हुई जमकर पिटाई
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के नजीराबाद इलाके में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे मोहल्ले को हैरान कर दिया। यहां अरुण कुमार नाम का एक चोर आधी रात को विनोद कुमार के घर में चोरी करने घुसा, अलमारी का ताला तोड़कर जेवर जेब में रख लिए, लेकिन नशे में धुत होने के कारण घर के नर्म बिस्तर पर ही गहरी नींद में सो गया।
सुबह उठे घरवाले, बिस्तर पर मिला चोर
सुबह जब घर के मालिक विनोद कुमार की नींद खुली और वे कमरे में पहुंचे तो उन्होंने बिस्तर पर किसी अजनबी को सोते देखा। इसके बाद उनकी नजर टूटी हुई अलमारी और गायब जेवरों पर पड़ी। समझते देर न लगी कि घर में चोरी हुई है और चोर अभी भी उनके ही बिस्तर पर सो रहा है।
गुस्से में घरवालों ने चोर को जगाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। तभी उसकी जेब से चोरी के सभी जेवर भी बरामद हो गए। इस अजीबो-गरीब चोरी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोर अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह मोहल्ले के ही दूसरी तरफ का रहने वाला है।
एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि,
“आरोपी नशे में था और चोरी के बाद वहीं बिस्तर पर सो गया। उसकी जेब से सभी चोरी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं।”
यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
NGV PRAKASH NEWS
