पीएम के क्षेत्र में बहु-ससुर स्मैक का धंधा करते पकड़े गए

NGV PRAKASH NEWS

वाराणसी से बड़ी खबर: बहू-ससुर चला रहे थे स्मैक का धंधा, ऑटो चालक भी शामिल

वाराणसी,
21 अगस्त 2025

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र में पुलिस ने एक चौंकाने वाला मामला उजागर किया है। यहां स्मैक तस्करी का गोरखधंधा किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि एक बहू और उसके ससुर ने मिलकर खड़ा कर रखा था। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में शामिल बहू, ससुर और एक ऑटो चालक को गड़सरा-धरसौना मार्ग स्थित पवारेपुर से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ बंटी की पत्नी 41 वर्षीय अल्पना, उसके पिता इन्द्रजीत सिंह, और ऑटो चालक भोला यादव उर्फ राकेश यादव के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना चोलापुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या-0342/2025 धारा 8/22 NDPS एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि राजेश उर्फ बंटी पहले ही स्मैक तस्करी के आरोप में जेल में बंद है। पति के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी ने अपने ससुर के साथ मिलकर कारोबार को आगे बढ़ाया। इस नेटवर्क में स्मैक की ढुलाई और मूवमेंट का काम ऑटो चालक करता था।

पुलिस ने इनके पास से 56.40 ग्राम स्मैक (लगभग 10 लाख रुपये मूल्य) और 16.27 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

यह खुलासा न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल में सक्रिय नशे के नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है। पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग माफियाओं पर कड़ी चोट मानी जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *