चिकन खाने के बाद हुआ पेट दर्द:ऑपरेशन में निकला ऐसा चीज की डॉक्टर भी रह गए हैरान..

ngvprakashnews

नींद में टूथपिक निगल गया युवक, सऊदी अरब में ऑपरेशन कर बचाई गई जान

सऊदी अरब से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 29 वर्षीय युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा। युवक ने बताया कि चिकन खाने के बाद से ही उसे असहनीय दर्द हो रहा है। डॉक्टरों को पहले शक हुआ कि शायद उसने गलती से चिकन की हड्डी निगल ली है। लेकिन जब सीटी स्कैन और फिर सर्जरी हुई तो जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया।

डॉक्टरों को युवक के पेट में चिकन की हड्डी नहीं बल्कि लकड़ी की टूथपिक मिली। यह टूथपिक उसकी आंत में छेद कर चुकी थी और उसकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। डॉक्टरों ने तुरंत आपातकालीन लेप्रोस्कोपी सर्जरी कर टूथपिक को बाहर निकाला और आंत के क्षतिग्रस्त हिस्से को सील कर दिया।

सर्जरी के बाद जब युवक को इस बारे में बताया गया, तो उसे पूरी घटना याद आई। उसने कबूल किया कि दर्द शुरू होने से एक रात पहले वह टूथपिक मुंह में दबाकर ही सो गया था और नींद में गलती से उसे निगल गया।

सौभाग्य से युवक की जान बच गई और ऑपरेशन के तीन दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालांकि, यह मामला जितना साधारण दिखता है उतना है नहीं। मेडिकल रिपोर्ट्स बताती हैं कि टूथपिक निगलना एक बेहद गंभीर स्थिति है। 136 मामलों की समीक्षा में पाया गया कि इसकी मृत्यु दर करीब 10% है। यानी नींद में हुई एक छोटी सी गलती, युवक के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।

📌 यह घटना लोगों को सतर्क करती है कि छोटी सी लापरवाही भी कभी-कभी जिंदगी के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *