अंतरंग वीडियो से धमकाकर ली फिरौती, उसके बाद भी सास-ननद तक पहुंचाए वीडियो

NGV PRAKASH NEWS


उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के अंतरंग फोटो और वीडियो बनाकर उसे दो लाख रुपए देने पर मजबूर कर चुका था। इतना ही नहीं, रुपए लेने के बाद भी उसने फोटो और वीडियो महिला की सास और ननद को भेज दिए, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी 2020 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। उसकी जान-पहचान अंकित राठौर (37) नामक युवक से हुई, जिसने उसे प्रेमजाल में फंसाकर होटल में बुलाया और वहां अंतरंग पलों के फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

महिला ने दबाव में आकर आरोपी को लगभग दो लाख रुपए दे दिए, लेकिन जब उसने और रुपए देने से मना किया तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो उसकी सास और ननद को भेज दिए। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई।

नीलगंगा थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। दबिश के दौरान आरोपी लोकमान्य तिलक तिराहा क्षेत्र में मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *