
Gyan Prakash Dubey
बस्ती में अपराधियों का खौफ, अब लखनऊ में नई जिम्मेदारी – एसपी लॉजिस्टिक बने ओ.पी. सिंह
लखनऊ, 30 सितंबर 2025।
उत्तर प्रदेश पुलिस के तेजतर्रार, जुझारू और कड़े फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस अधिकारी ओ.पी. सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में एसपी लॉजिस्टिक का पदभार संभाल लिया। उनकी अनुशासनप्रिय कार्यशैली और दबंग अंदाज़ को देखते हुए पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक, सभी उनसे नई भूमिका में बेहतर बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।
बस्ती का उल्लेखनीय कार्यकाल
इससे पहले ओ.पी. सिंह जनपद बस्ती में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात थे। बस्ती में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण को नई दिशा दी। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी, वहीं अपराधियों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई ने उनका खौफ कायम किया। इसी के साथ जनता से सीधे जुड़ाव ने उन्हें भरोसे का प्रतीक बना दिया। यही कारण है कि बस्ती की जनता आज भी उन्हें याद करती है और उनकी नई जिम्मेदारी पर गर्व महसूस कर रही है।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 2 बार कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न करवाया |
पुलिस महकमे में खास पहचान
पुलिस विभाग में ओ.पी. सिंह को एक ईमानदार, सख़्त और दूरदर्शी अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। अधीनस्थों के लिए वह न केवल मार्गदर्शक हैं बल्कि प्रेरणा स्रोत भी माने जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि उनका विज़न बेहद साफ है – सिस्टम को मजबूत करना, संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और पुलिसकर्मियों को ऐसा माहौल देना जिससे वे पूरी क्षमता के साथ काम कर सकें।
लखनऊ में उनकी नई तैनाती को लेकर पुलिस महकमे और जनता में उत्साह का माहौल है। पत्रकारिता जगत और आम लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयाँ दे रहे हैं।
NGV PRAKASH NEWS

