Gyan Prakash Dubey




बस्ती।
16.10.2025
मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जनपद बस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, जागरूकता और अधिकारों की जानकारी देने के उद्देश्य से जनपद की विभिन्न थाना मिशन शक्ति टीमों ने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में विद्यालयों, कॉलेजों और गांवों में चौपाल व बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपराध के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
साइबर थाना प्रभारी व जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम ने राजन इंटरनेशनल अकादमी में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, विशेषकर महिला संबंधित साइबर अपराधों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया। टीम ने शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल cybercrime.gov.in की जानकारी देकर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई।
थाना कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र द्वारा यूनियन साइंस एकेडमी बेरिहबा में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया। मोहल्ला रौतापुर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इसके अलावा, ग्राम दौलतपुर में आयोजित सम्मेलन में लगभग 225 महिलाएं शामिल हुईं, जहां महिला थाना टीम ने घर-घर जाकर संवाद स्थापित किया और जी.जी.आई.सी. इंटर कॉलेज में छात्राओं को सरकार की योजनाओं व मिशन शक्ति से जुड़ी जानकारियां दीं।
थाना पुरानी बस्ती की मिशन शक्ति टीम ने श्रीनेत ग्लोबल स्कूल उदयनगर व ग्राम उदयनगर में जागरूकता कार्यक्रम किया। थाना नगर मिशन शक्ति टीम ने कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय खुटहन व ग्राम रेहड़ा में छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन जानकारी प्रदान की। इसी प्रकार थाना कलवारी टीम ने ग्राम शेखपुरा में चौपाल लगाई।
महिला सुरक्षा केंद्र व एंटी रोमियो टीम कप्तानगंज ने मां गायत्री इंटर कॉलेज में बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और मनचलों के खिलाफ की गई कार्रवाइयों के बारे में बताया। थाना लालगंज पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वाड ने जनता इंटर कॉलेज बारीघाट में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
थाना रूधौली में प्रैक्सिस विद्यापीठ की एक छात्रा को एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाया गया। उसने नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और छात्राओं को साइबर गलियारे का भ्रमण कराया। विभिन्न पोस्टर, बैनर व चलचित्रों के माध्यम से साइबर फ्रॉड के प्रकारों की जानकारी दी गई तथा हेल्पलाइन 1930 व www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।
थाना दुबौलिया टीम ने राम सुमेर कृषक इंटर कॉलेज ग्राम सेमरा में महिलाओं को कानून एवं हेल्पलाइन से अवगत कराया। थाना हरैया ने ग्राम खेमराजपुर में चौपाल आयोजित की। थाना छावनी टीम ने ग्राम दुभरा निर्वहन व हिआरुपुर में महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
थाना गौर की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा बभनान व सुमही क्रासिंग पर चौपाल लगाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थाना परसरामपुर टीम ने R.S.V.P. कान्वेंट स्कूल खम्हरिया जगदीशपुर में बालिकाओं व अध्यापिकाओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारियां दीं।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद बस्ती की पुलिस ने विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के साथ महिला सुरक्षा को लेकर एक सशक्त संदेश दिया है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और अपराध के प्रति सजगता बढ़ाना है।
🟡 NGV PRAKASH NEWS


