ब्यूटी पार्लर के संचालिका के घर में घुस कर गैंगरेप..

NGV PRAKASH NEWS

: बेंगलुरु में महिला से गैंगरेप और लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
बेंगलुरु, 23 अक्टूबर 2025:
बेंगलुरु ग्रामीण के गंगोंदनहल्ली गांव में देर रात एक महिला से तीन युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह भयावह घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे से लेकर आधी रात 12:15 बजे के बीच हुई।
जबरन घर में घुसकर वारदात:
जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में थे। उन्होंने पीड़िता के घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही उसने दरवाजा खोला, वे जबरन अंदर घुस गए। आरोपियों ने महिला को पास के कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है और बेंगलुरु में किराए पर रह रही थी।
रेप के बाद लूटपाट:
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के दो मोबाइल फोन और ₹25,000 नकद भी लूट लिए। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने मदनायकनहल्लि थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।
तीन गिरफ्तार, दो फरार:
बेंगलुरु ग्रामीण के एसपी सीके बाबा ने इस घटना पर त्वरित कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है और तलाशी अभियान जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि बाकी फरार आरोपियों के ठिकाने का पता चल सके। यह जघन्य मामला इलाके में दहशत का कारण बना हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *