ऑटो चालक की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत : हत्या हुई-परिजन.

Gyan Prakash Dubey

संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बस्ती, 26 अक्टूबर 2025।
नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार में उस समय सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि गौड़ (22 वर्ष), पुत्र पप्पू निवासी नगर खास थाना नगर, बस्ती के रूप में हुई है। परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए जांच की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 25 अक्टूबर 25 की देर रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच रवि गौड़ का शव घर के बाहर पड़ा हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि रवि शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच अपने दोस्तों राहुल और राजन (निवासी पोखरनी, थाना नगर, बस्ती) के साथ ऑटो लेकर निकला था। देर रात दोनों दोस्तों ने उसे सड़क किनारे नाली के पास छोड़ दिया और चुपचाप वहां से चले गए।

परिजनों ने जब बाहर देखा तो रवि सड़क किनारे पड़ा था। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

रवि के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। वह हरिराम आदर्श ज्ञान मंदिर के बच्चों को स्कूल ले जाने का काम करता था और खाली समय में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था।

कथित रूप से रवि के दोस्तों राहुल और राजन का कहना है कि वे लोग दारू पीने के बाद सोनू के साथ दमया उसकी बुआ के घर गए थे। वहां से लौटते समय आनंद लोक हॉस्पिटल के सामने एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई गोविंद (निवासी पोखरनी) को फोन कर बुलाया और रवि को घर छोड़कर चले गए।

हालांकि परिजनों ने उनके इस बयान पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर सच में एक्सीडेंट हुआ था, तो उन्होंने 108 या 112 नंबर पर फोन क्यों नहीं किया और घायल रवि गौड़ को अस्पताल के बजाय घर के बाहर क्यों छोड़ दिया।
मामले में मृतक की बुआ का कहना है कि वह लोग उसके घर गए और पड़ोसी के घर ही पानी पीकर चले आए | उसके दोनों दोस्त उसे रुकने नहीं दिए ना खाना खाने दिए, कहे चलो तुम्हारा खाना कहीं और बना है |

सूचना पर नगर थाना प्रभारी विश्व मोहन राय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

— NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *