Gyan Prakash Dubey


रूधौली में स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, दो युवक गिरफ्तार — बाइक सीज़, मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाया
बस्ती, 20 नवंबर 2025।
रूधौली थाना क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाका जैसी आवाज पैदा करने वाले और स्टंटबाजी से दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को कस्बा रूधौली-भानपुर रोड से पकड़ा।
पकड़े गए युवकों के नाम अभिषेक प्रजापति (22 वर्ष) और विकास गुप्ता (23 वर्ष) हैं, दोनों वार्ड नंबर 07, शांति नगर, रूधौली के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके पास से R15 बाइक (MH 04 JH 4154) सीज़ की गई और अवैध रूप से लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर को हटवाया गया।
रूधौली पुलिस का कहना है कि इलाके में ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता में फैल रही दहशत को रोका जा सके।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 शिवकुमार यादव
- हे0का0 धीरेन्द्र दुबे
- का0 अंकित राय
- का0 राजू यादव
(थाना रूधौली, जनपद बस्ती)
NGV PRAKASH NEWS

