Gyan Prakash Dubey
सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने का मामला: लालगंज पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
बस्ती, 20 दिसंबर 2025।
सोशल मीडिया पर पिस्टल का प्रदर्शन कर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में थाना लालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई भा.ना.सु.सं. की धारा 170/126/135 के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया। आरोप है कि अभियुक्तों द्वारा पिस्टल लहराकर सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। हिरासत में लेने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर दोनों को माननीय न्यायालय बस्ती भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अंकुर कनौजिया पुत्र रंजीत कनौजिया, निवासी गोनारे, थाना लालगंज जनपद बस्ती तथा कुलदीप चौधरी पुत्र शिवनाथ चौधरी, निवासी तेनुआ, थाना लालगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और उपनिरीक्षक अनंत मिश्रा, प्रभारी चौकी लालगंज की भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS
