पुलिस के पैरों पर गिर कर युवक बोला, माफ कर दो ब्रेकअप के बाद पहली बार आया हूं..

स्पा की आड़ में…

आगरा में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, युवा पैरों पर गिर पड़ा और बोला GF से ब्रेकअप के बाद पहली बार आया हूं

आगरा, 22 दिसंबर 2025।

पूरे प्रदेश में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे थे व्यापार पर अंकुश के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आगरा जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना न्यू आगरा क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर की गई छापेमारी में पुलिस ने नाबालिग किशोरी समेत कई महिलाओं को मुक्त कराया, जबकि मौके से मैनेजर, दलाल और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया।

⏩छापे के दौरान स्पा सेंटर में मौजूद एक ग्राहक पुलिस को देखकर पैरों में गिर पड़ा और माफी मांगने लगा

पुलिस के अनुसार, शनिवार को मुक्त कराई गई महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि नाबालिग किशोरी को बाल कल्याण समिति की निगरानी में फर्स्ट स्टेप सेंटर भेजा गया है। फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला नाबालिग के नाम पर ग्राहकों से 4,000 रुपये तक वसूलती थी, जबकि अन्य महिलाओं के लिए 1,500 से 2,000 रुपये लिए जाते थे। दलाल पवन ग्राहकों को स्पा तक लाता था और वसूली की रकम को संचालक के साथ आपस में बांट लिया जाता था।

⏩वहीं गिरफ्तार ग्राहक विष्णु कुमार ने थाने में पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर माफी मांगते हुए कहा कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद वह पहली बार स्पा सेंटर आया था और गलती हो गई। मैनेजर गोविंद कुशवाह ने बताया कि वह 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी कर रहा था।

इधर, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने वाले राष्ट्रीय बजरंग दल के रौनक ठाकुर ने पुलिस पर मामले को दबाने और फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शहर में ऐसे और भी स्पा सेंटर चलने की बात कही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार संचालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *