NGV PRAKASH NEWS

sanketik… Photo
रिश्वत में आलू मांगना पड़ा महंगा, नवादा में 11 होमगार्ड निलंबित
नवादा, 23 दिसंबर 2025।
बिहार के जिले में तैनात गृहरक्षकों की मनमानी का एक मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौली चेकपोस्ट (चितरकोली पोस्ट) पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवानों द्वारा आलू लदे वाहन के चालक से कथित रूप से रिश्वत मांगने और विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता करने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के बाद दोषी पाए गए 11 होमगार्ड जवानों को निलंबित कर दिया गया है।
मामला 18 दिसंबर 2025 का है, जब चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने आलू से भरे एक वाहन को रोका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोप है कि जवानों ने चालक से रिश्वत के तौर पर जबरन आलू की मांग की। चालक द्वारा इंकार किए जाने पर उसके साथ धक्का-मुक्की और अमर्यादित व्यवहार किया गया। अपनी सुरक्षा और सबूत के तौर पर चालक ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, जिस पर उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी की गई।
चालक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। वीडियो में होमगार्ड जवानों का व्यवहार साफ तौर पर अनुशासनहीन और गैर-जिम्मेदाराना नजर आया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नवादा के ने जांच के आदेश दिए। जांच पुलिस निरीक्षक, रजौली अंचल को सौंपी गई, जिसमें सभी 11 गृहरक्षकों को दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि जवानों का आचरण न केवल नियमों के खिलाफ था, बल्कि इससे विभाग की छवि भी धूमिल हुई है।
पुलिस अधीक्षक की आदेश पर कार्यवाही करते हुए शीतल कुमार, ईश्वरी प्रसाद, मनोज कुमार सहित सभी 11 होमगार्ड जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
अधिकारियों का कहना में इस तरह की किसी भी शिकायत पर और भी कठोर कार्रवाई की जायेगी।
NGV PRAKASH NEWS
