भाभी के हाथ का हलवा खाकर सोया पूरा परिवार- सुबह हुई तो…….

NGV PRAKASH NEWS


रात को हलवा खाने के बाद सोया परिवार, सुबह पति-पत्नी और मासूम बेटे की मौत

फरीदाबाद, 14 जनवरी 2026 —
हरियाणा के फरीदाबाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में पति-पत्नी और उनका पांच वर्षीय बेटा शामिल है। घटना सरूरपुर इलाके की है, जहां सभी एक ही कमरे में सो रहे थे और सुबह तीनों मृत अवस्था में मिले।

मृतकों की पहचान रमेश, उसकी पत्नी ममता और पांच वर्षीय बेटे छोटू के रूप में हुई है। रमेश का छोटा भाई भी उसी कमरे में मौजूद था, जो सुरक्षित है और उसी ने घटना की जानकारी मकान मालिक और पुलिस को दी।

बताया गया कि परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और पिछले करीब दो महीनों से फरीदाबाद में मजदूरी कर रहा था। वे सरूरपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक परशुराम के मुताबिक रमेश का भाई सुबह करीब पांच बजे उठा और जब उसने रमेश, उसकी पत्नी और बच्चे को जगाने की कोशिश की तो वे नहीं उठे। इसके बाद उसने फोन कर मकान मालिक को बुलाया।

मकान मालिक के अनुसार मौके पर पहुंचने पर तीनों फर्श पर पड़े मृत अवस्था में मिले। रमेश के नाक और मुंह से खून निकल रहा था जबकि उसकी पत्नी और बच्चे के मुंह से झाग निकल रहा था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि कमरे में एक अंगीठी मिली है, लेकिन मौत का कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक रात में ममता ने हलवा बनाया था, जिसे परिवार के सभी सदस्यों ने खाया था और उसके बाद सभी सो गए थे। सुबह तीन लोगों की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *