NGV PRAKASH NEWS

28 दिन की वैलिडिटी से राहत: जियो ने पेश किया 36 दिन वाला नया किफायती रिचार्ज प्लान
नई दिल्ली, 24 जनवरी 2026.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलायंस जियो नें करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए विशेष अधिक दिनों की वैलिडिटी के साथ किफायती प्लान पेश किया है।
28 दिनों की शॉर्ट टर्म वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान से परेशान ग्राहकों के लिए कंपनी ने एक नया विकल्प पेश किया है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा मिल सकेगा। जियो ने अपने पोर्टफोलियो में 36 दिनों की वैलिडिटी वाला नया किफायती रिचार्ज प्लान शामिल किया है।
टेलीकॉम सेक्टर में यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जियो समय-समय पर अपने रिचार्ज प्लान्स में बदलाव करता रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने 450 रुपये का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो 28 दिन की जगह 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के जरिए यूजर्स कम कीमत में ज्यादा दिनों तक सिम को एक्टिव रख सकते हैं।
इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर 36 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क के लिए प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का लाभ भी मिलेगा।
डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्लान में कुल 72 जीबी डेटा दिया जा रहा है, यानी यूजर्स प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 केबीपीएस हो जाएगी।
इसके अलावा जियो इस प्लान के साथ अपने यूजर्स को अतिरिक्त डिजिटल बेनेफिट्स भी दे रहा है। इसमें 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन शामिल है। टीवी चैनल देखने के लिए जियो टीवी का एक्सेस भी दिया जा रहा है। साथ ही यूजर्स को करीब 35 हजार रुपये की कीमत वाला प्रो गूगल जेमिनी सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में मिलता है।
जियो का यह नया रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए खास माना जा रहा है जो 28 दिन की वैलिडिटी से परेशान हैं और कम खर्च में ज्यादा दिनों तक कॉलिंग, डेटा और ओटीटी सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं।
NGV PRAKASH NEWS
