Gyan Prakash Dubey >>NGV PRAKASH NEWS


बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, पुलिस लाइन में हुआ मुख्य समारोह
बस्ती, 26 जनवरी.
जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया गया। जिले भर में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह 7.30 प्रभात फेरी से शुरू हुआ कार्यक्रम पुरे दिन चलता रहा |
इसी क्रम में सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और परिसरों में सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्य और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।


⏩ मंडलायुक्त कार्यालय पर मंडल आयुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, डीआईजी कार्यालय पर डीआईजी संजीव त्यागी, पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही गणमान्य नागरिक और पत्रकार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई।
⏩⏩ जिले का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां सुबह 9:30 बजे मंडल आयुक्त अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात मंडल आयुक्त ने पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल पुलिस की विभिन्न टोलियों ने सधे हुए कदमों, अनुशासित चाल और बेहतरीन तालमेल के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड की लय, अनुशासन और एकरूपता दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।


समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवा के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडल आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य और देशप्रेम से जुड़े प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।


पूरे जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व शांति, उत्साह और राष्ट्रीय एकता के भाव के साथ मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान, लोकतंत्र और देशप्रेम के महत्व को दोहराया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, पंडित सरोज मिश्रा, अमृत वर्मा, भानु प्रकाश मिश्रा, अमरनाथ सिंह तथा अभिजीत सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश शमशुल हक, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) एवं मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी कुलदीप यादव, क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह शामिल रहीं।
कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (जनसंपर्क/PRO) देवेंद्र कुमार मिश्रा, नगर कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार शाहू, थाना प्रभारी रुधौली संजय दुबे, महिला थाना प्रभारी डॉक्टर शालिनी सिंह, थानाध्यक्ष दुबौलिया सुनील गौड़, सोनहा महेश सिंह, थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह, गौर संतोष कुमार, कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव, कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद तथा पुलिस अधीक्षक (जनसंपर्क/PRO) अतुल अंजान भी उपस्थित रहे।
👉संस्कृतिक कार्यक्रमों में लिटिल फ्लावर स्कूल बस्ती को प्रथम,राजकीय कन्या स्कूल को द्वितीय तथा सेंट बैसिल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ |
NGV PRAKASH NEWS

