बालक बरामद, अपहरण के सात आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अपहृत बालक सकुशल बरामद, अपहरण मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

बस्ती, 27 जनवरी 2026.

अपहरण की एक घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया ।

थाना गौर क्षेत्र के ग्राम सावंडीह (हरिजन पुरवा) से 26 जनवरी 2026 को सतीश नामक बालक के अपहरण की सूचना मिलने के बाद थाना गौर में मुकदमा संख्या 17/2026 धारा 192(2), 115(2), 352, 140(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना गौर पुलिस, थाना वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम बस्ती द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। पुलिस की इस समन्वित कार्रवाई के दौरान अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही अपहरण की वारदात में संलिप्त सात आरोपियों को 27 जनवरी 2026 को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पुत्र फूलचंद शर्मा निवासी देईपार थाना वाल्टरगंज, रूपेश पुत्र पूरण कुमार निवासी ग्राम पचानू थाना वाल्टरगंज, मुबारक पुत्र निवास अली निवासी हसनापुर थाना सोनहा, अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी हसनापुर थाना कप्तानगंज, सनोज चौधरी पुत्र प्रेमचंद्र निवासी देईपार थाना वाल्टरगंज, इसरार पुत्र इब्राहिम निवासी हसनापुर थाना सोनहा तथा दिलशाद पुत्र यासीन निवासी चौकवा थाना सोनहा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना गौर और थाना वाल्टरगंज पुलिस के साथ स्वाट, एसओजी एवं सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से अंजाम दिया गया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *