Gyan Prakash Dubey
NGV PRAKASH NEWS


घर से जूते-चप्पल की दुकान और मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
बस्ती, 02 फरवरी 2026
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस ने उसे समय बड़ी कामयाबी हासिल की जब उसने चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में चोरी के सामानों को बरामद किया
थाना नगर पुलिस ने एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जूते-चप्पल की दुकान और मकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत नें क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के मौजूदगी में बताया की 2 फरवरी 2026 की रात गश्त और संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगर बाजार स्थित जूते-चप्पल की दुकान में 6 और 7 जनवरी 2026 की रात हुई चोरी की घटना में शामिल आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कर्बला नगर दुर्गा मंदिर पोखरा के उत्तरी छोर से सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदेव यादव उर्फ प्रिंस (उम्र लगभग 38 वर्ष) और आजम अली उर्फ अजर (उम्र लगभग 20 वर्ष), दोनों निवासी महरीपुर थाना नगर जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नगर बाजार स्थित जूते-चप्पल की दुकान और कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर कटरा में एक मकान से हुई चोरी की घटनाओं में शामिल थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, कान के टॉप्स, पायल के सात जोड़े, सफेद धातु की बिछुआ, रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन, 9,200 रुपये नकद तथा चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में विधिक धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विशेष रूप से आजम अली उर्फ अजर पर थाना नगर और थाना कोतवाली क्षेत्र में चोरी समेत अन्य मामलों का आपराधिक इतिहास दर्ज है, जबकि रामदेव यादव उर्फ प्रिंस के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
👉पुलिस अधीक्षक अभिनंदन नें गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार नकद इनाम देने की घोषणा की |

NGV PRAKASH NEWS
