बनकटा में वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, ग्रामीणों ने किया गौरव श्रीवास्तव का सम्मान…….

NGV PRAKASH NEWS

बनकटा में वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, ग्रामीणों ने गौरव श्रीवास्तव का किया सम्मान

बस्ती, 4 फरवरी 2026.
ग्राम बनकटा को बस्ती–गोविन्द नगर रेलवे स्टेशन के बीच बंद पड़ी रेलवे क्रॉसिंग से हो रही लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद अब प्रबल होती दिख रही है। रेलवे विभाग द्वारा पैदल अंडरपास निर्माण को लेकर हाल ही में अनुकूल निर्णय जारी किए जाने के बाद गांव में खुशी का माहौल है।

इस मुद्दे को लगातार उठाने में ग्राम की सामाजिक संस्था ॐ साईं हरिवंश सेवा समिति के प्रबंधक की अहम भूमिका रही है। गौरव श्रीवास्तव द्वारा बीते दो वर्षों से इस समस्या को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने 23 नवंबर 2023 को पहला प्रार्थना पत्र दिया था, इसके बाद 14 जनवरी 2026 और 15 जनवरी 2026 को दो ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराईं। विभागीय पत्राचार और जवाबों के क्रम में 19 जनवरी 2026 को रेलवे की ओर से सकारात्मक निर्णय प्राप्त हुआ।

बताया गया है कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को संबोधित एक नया प्रार्थना पत्र अब जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से अग्रेषित किया जा रहा है, जिसमें पंचायत चुनाव की प्रस्तावित आचार संहिता लागू होने से पहले ही पैदल अंडरपास निर्माण कार्य को स्वीकृत कर शुरू कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि ग्रामवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।

इन प्रयासों की सराहना करते हुए ग्राम बनकटा में ग्रामीणों ने गौरव श्रीवास्तव का फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर अमन, अंशुल, दिलीप कुमार, गप्पू, राज कपूर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि यह समस्या वर्षों से लंबित थी और अब इसके समाधान की वास्तविक उम्मीद जगी है।

ग्रामवासियों का कहना है कि पैदल अंडरपास के निर्माण से गांव के दोनों हिस्सों के बीच बाधित आवागमन फिर से सुचारु हो सकेगा। इससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *