9वीं कक्षा की छात्रा के साथ 6 नें दुष्कर्म कर,किया वीडियो वायरल…….

NGV PRAKASH NEWS

9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, छह आरोपी गिरफ्तार

बलांगीर, 4 फरवरी 2026.
ओडिशा के बलांगीर जिले से एक बेहद गंभीर और समाज को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुरेकेला थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। इस घटना में पीड़िता के ही पांच सहपाठी और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा उस समय हुआ जब आरोपियों द्वारा बनाई गई इस घिनौनी वारदात की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। वीडियो के प्रसार के बाद पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी छह आरोपियों ने छात्रा को बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। भय के कारण छात्रा काफी समय तक चुप रही, लेकिन आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया, जिससे मामला सार्वजनिक हो गया।
पीड़िता के पिता और अन्य परिजनों ने जिले के पुलिस अधीक्षक जी. अभिलाष से मुलाकात कर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुरेकेला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में तुरेकेला थाना में केस संख्या 22/26 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 और 77, पॉक्सो एक्ट की धारा 6 तथा आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
घटना के सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और कठोर सजा की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के हर पहलू को गंभीरता से देखा जा रहा है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जा सके |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *