NGV PRAKASH NEWS

चाइनीज मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी, योगी सरकार का सख्त फैसला
लखनऊ, 05 फरवरी 2026.
चाइनीज मांझे से हो रही लगातार जानलेवा घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।
मुख्यमंत्री योगी ने चायनीज माँझे से लगातार हो रही मोटू और दुर्घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है |
💥 मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब चाइनीज मांझे से यदि किसी व्यक्ति की मौत होती है तो उसे दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या की श्रेणी में माना जाएगा।
📍सरकारी निर्देशों के अनुसार चाइनीज मांझा बेचने, रखने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन को पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर अवैध बिक्री और भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि इस मामले में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यहां बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों में चाइनीज मांझे से गला कटने, बाइक सवारों के घायल होने और बच्चों सहित कई लोगों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के बावजूद इसकी अवैध बिक्री और उपयोग पूरी तरह नहीं रुक पाया था। सरकार का मानना है कि सख्त कानूनी प्रावधानों और हत्या की धाराओं में कार्रवाई से इस पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
💥मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान को प्राथमिकता पर रखा जाए, आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की पहचान की जाए और दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा न जाए। आम जनता से भी अपील की गई है कि चाइनीज मांझे की बिक्री या इस्तेमाल की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
आदेश के क्रम में राज्य सरकार का कहना है कि यह निर्णय आम नागरिकों, खासकर बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्ती ही नीति होगी और कानून का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
NGV PRAKASH NEWS
