NGV PRAKASH NEWS


6 मार्च तक बढ़ी SIR की समय सीमा.
उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम कटवाने की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है। अब मतदाता 6 मार्च तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
यहाँ बताते चलें कि SIR प्रक्रिया की शुरुआत उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर को हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी और 6 फरवरी तक दावे व आपत्तियां मांगी गई थीं। लेकिन बड़ी संख्या में आ रहे आवेदनों और डेटा मिलान की प्रक्रिया में लग रहे समय को देखते हुए समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
📍मतदाता पुनरीक्षण अभियान में उत्तर प्रदेश के लोगों ने बड़ी भागीदारी दिखाई है। अब तक नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के 37 लाख 80 हजार 414 आवेदन मिले हैं। नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 के 82 हजार 684 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा विदेश में रहने वाले 1,073 ओवरसीज मतदाताओं ने भी आवेदन किया है।
💥प्रशासन अब उन मतदाताओं की जांच पर ध्यान दे रहा है जिनका डेटा मिलान नहीं हो सका है। करीब 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। ये वे मतदाता हैं जिनका रिकॉर्ड मैच नहीं हुआ या जो अपने पते पर नहीं मिले। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं को अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जांच के बाद ही उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करने या बनाए रखने का अंतिम फैसला होगा।
👉अगर आप भी अपना नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं, कोई गलती सुधारनी है या आपत्ति दर्ज करनी है, तो अब आपके पास 6 मार्च तक का समय है। आवेदन आप ऑनलाइन माध्यम से या अपने क्षेत्र के बीएलओ के जरिए कर सकते हैं।
NGV PRAKASH NEWS
