NGV PRAKASH NEWS

परशुरामपुर थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ लापता, पुलिस महकमे में हड़कंप
बस्ती, 07 फरवरी 2026
बस्ती के परशुरामपुर थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाने का प्रभार संभाल रहे उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ अचानक लापता हो गए।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के अवकाश पर जाने के बाद उन्हें थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बताया जा रहा है कि किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकलने के बाद करीब 24 घंटे बीत जाने पर भी उनका कोई पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ का निजी मोबाइल फोन और थाने का सीयूजी नंबर दोनों बंद आ रहे हैं।
थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि सुबह जब उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन बंद मिला। इसके बाद थाने के स्टाफ को सूचना दी गई और मामले को गंभीर मानते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार गौड़ मूल रूप से जनपद देवरिया के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस टीम उनके संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी हुई है।
NGV PRAKASH NEWS
