मेरी सगाई हो गई है:यह सुनते ही बैग से निकाला पिस्टल और…….

NGV PRAKASH NEWS

मेरी सगाई हो गई… सुनते ही बैग से निकाली पिस्टल और सबके सामने धांय! एकतरफा प्यार की खूनी कहानी

तरनतारन (पंजाब), 09 फरवरी 2026.

पंजाब के तरनतारन जिले के उस्मा गांव स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार को एक सनसनीखेज मर्डर–सुसाइड की घटना सामने आई है। कॉलेज के भीतर ही एक छात्र ने सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र प्रिंस राज सिंह और मृतका संदीप कौर एक ही कक्षा में पढ़ते थे। प्रिंस लंबे समय से संदीप से एकतरफा प्रेम करता था। रविवार को उसने फोन पर संदीप को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे संदीप ने साफ शब्दों में ठुकरा दिया और इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी दे दी। सोमवार सुबह कॉलेज खुलते ही प्रिंस बैग में पिस्टल लेकर क्लासरूम पहुंचा, जहां संदीप अपनी सहेली के साथ बैठी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, प्रिंस ने क्लास के भीतर एक बार फिर संदीप को सबके सामने प्रपोज किया। संदीप ने जवाब में कहा कि उसकी सगाई हो चुकी है। यह सुनते ही प्रिंस आपा खो बैठा और बैग से पिस्टल निकालकर संदीप के सिर में गोली मार दी। संदीप के गिरते ही उसने अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि प्रिंस पिछले कई दिनों से संदीप को परेशान कर रहा था और उसके घर तक जाकर भी प्रेम प्रस्ताव दे चुका था, जिसे संदीप ने हर बार ठुकराया था। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

इस मामले में ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह एकतरफा प्रेम से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक के पास हथियार कैसे पहुंचा और वह कॉलेज परिसर तक पिस्टल लेकर कैसे दाखिल हुआ।

घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। परिजनों का आरोप है कि इतनी बड़ी चूक के बावजूद कॉलेज प्रबंधन की कोई जवाबदेही तय नहीं की गई। घटना के तुरंत बाद कॉलेज प्रबंधक के मौके से चले जाने की भी चर्चा है। पुलिस कॉलेज प्रशासन की भूमिका की भी जांच कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *