Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को परसरामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

बस्ती, 23 फरवरी 2026.
बस्ती के थाना परसरामपुर क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई दिनांक 22 फरवरी 2026 को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 के क्रम में की गई।
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(2) तथा 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई तेज की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह की निगरानी में पुलिस टीम ने अभियुक्त की तलाश शुरू की।
📍थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर 23 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर खम्हरिया चौराहा क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पुलिस ने अभियुक्त संदीप वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी खम्हरिया चौराहा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को बिना किसी प्रतिरोध के गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना प्रचलित है और पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक झारखंडेय पांडे, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह तथा कांस्टेबल धन्नू यादव शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है और ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS
