विधायक कविंद्र चौधरी “अतुल” ने क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुचे,किए मां के दर्शन…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

विधायक कविंद्र चौधरी “अतुल” ने क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर किए मां दुर्गा के दर्शन

बस्ती 14 अक्टूबर 2026.

शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक कविन्द्र चौधरी ने नगर पंचायत बभनान के विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर समस्त जगत के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने नगर पंचायत बभनान के बागेश्वर नाथ, सुरति हटा, सराफा मोहल्ला, डाकखाना गली के पास, पंजाब नेशनल बैंक के निकट, पंडित पुरवा तथा मोलहू के मंदिर पर आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।

मां दुर्गा के दर्शन कर की जनकल्याण की कामना

शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर पंचायत बभनान में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं, जहां श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। इसी क्रम में विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहने की प्रार्थना की।

नवरात्र का यह पावन पर्व आस्था, भक्ति और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *