Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS


सनसनीखेज वारदात
युवक ने युवती को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौत
बस्ती, 3 मार्च।
कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मईपुर ग्राम से सटे बैड़ारी एहतमाली गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कथित रूप से एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना कलवारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर युवक और युवती के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक ने युवती पर उस समय गोली चला दी, जब वह सो रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार युवती माँ और भाई के साथ घर पर रहती थी |
👉मिली जानकारी के अनुसार मृतका की मां अनीता देवी ने बताया कि, उनकी बेटी अनुष्का और 14 वर्षीय बेटा अनीश घर के ओसारे में एक ही तख्त पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे, जबकि वह खुद बाहर जानवरों की देखभाल के लिए लेटी थीं।
📍आधी रात के बाद एक अज्ञात युवक घर में चढ़ आया और सो रही अनुष्का के माथे और जबड़े पर असलहा सटाकर दो गोलियां दाग दीं। वारदात के बाद उसने अनीता देवी को भी निशाना बनाया, लेकिन गोली नहीं चली। मां के शोर मचाने पर आरोपी सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। उसके कंधे पर एक छोटा बैग भी टंगा हुआ बताया गया है।
बगल में सो रहे भाई अनीश ने बताया कि गोली की आवाज इतनी तेज थी कि उसके कान सुन्न हो गए और उसे तुरंत समझ नहीं आया कि बहन को गोली लगी है। मां ने जब एहतियातन उसे अनुष्का को अपने पास बुलाने को कहा और वह नहीं उठी, तब रजाई हटाने पर उसका चेहरा खून से लथपथ दिखाई दिया।
सभी जुबान लोग प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या की बात कर रहे हैं | वही लड़की की मां पुलिस व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रही है |
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर प्रेम संबंध बनाए, कुछ दिनों बाद लड़की ने युवक मंदीप से पीछा छुड़ाना शुरू किया, नाराज मनदीप ने 18 दिसंबर 2025 को लड़की के साथ खींचे गए अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए |
लड़की के परिजनों ने इस मामले में कलवारी थाने में शिकायत की जिस पर आई टी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था, बाद में दुष्कर्म भी मामला जुड़ गया था । मामला दर्ज होने के बाद मंदीप घर छोड़कर फरार हो गया और कल अचानक मनदीप गांव पहुंच कर इस घटना को अंजाम दे दिया।
मृतका का पिता दिनेश कुमार पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी कर घर की आजीविका चलाता है और घर पर अनीता अपने बेटी अनुष्का और बेटे अवनीश के साथ घर पर अकेली रहती है | अनुष्का की माने बताया कि वह 12 वीं की बोर्ड परीक्षा दें रही थी। मृतका के बिस्तर पर खुली हुई हुई किताब भी मिली जिससे यह लगता है कि वह पढ़ते-पढ़ते हैं सो गई होगी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों व ग्रामीणों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
वारदात के बाद आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि बैड़ारी एहतमाली गांव ( मुईपुर )में युवती को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
मौके पर क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह, थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात है |
NGV PRAKASH NEWS

