Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गोवंश अवशेष प्रकरण में वाल्टरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, 03 मार्च 2026.
थाना वाल्टरगंज क्षेत्र के ग्राम परसालाल शाही स्थित पोखरे में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में की गई।
गौरतलब है कि 01 मार्च 2026 को ग्राम परसालाल शाही के एक पोखरे में गोवंश के अवशेष पाए गए थे। इस संबंध में थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को 03 मार्च 2026 को रात्रि 00:50 बजे मझौवामीर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बब्लू शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी ग्राम केशवारा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, इस्तेखार अहमद पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी ग्राम करमा खान थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर हाल मुकाम जमदाशादी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती तथा छोटू उर्फ तुफैल पुत्र मोहम्मद नईम निवासी ग्राम मझौवामीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 अदद चाकू, अलग-अलग बोरों में 05 अदद रस्सी, 01 साइकिल का ट्यूब, 02 पैकेट काली पन्नी, 02 अदद लकड़ी का ठेहा, 01 नीले रंग का प्लास्टिक, 01 लोहे का तराजू तथा 01 किलो और 500 ग्राम के बाट बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे छुट्टा एवं आवारा पशुओं को पकड़कर या खरीदकर उनका वध कर मांस बेचते थे और इसी से अपना व परिवार का भरण-पोषण करते थे। पूछताछ में चार अन्य सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें गुलाम रसूल उर्फ बुढ़वा, सफीक उर्फ नऊआ, शमशाद अहमद उर्फ सुगनुआ और मोहम्मद नफीस शामिल हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पुलिस टीम में थाना वाल्टरगंज, स्वाट एवं सर्विलांस इकाई के अधिकारी और कर्मी शामिल रहे। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
NGV PRAKASH NEWS

