LPG सिलेंडर हुआ महँगा-नई कीमतें आज से लागू …….

NGV PRAKASH NEWS

घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, 7 मार्च से नई दरें लागू

नई दिल्ली, 07 मार्च 2026.

केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 7 मार्च से पूरे देश में लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 913 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी।

यह भी पढ़ें…..

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की है। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 115 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 1883 रुपये हो गई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गई है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 1990 रुपये, मुंबई में 1835 रुपये और चेन्नई में 2043.50 रुपये तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में पिछली बार 8 अप्रैल 2025 को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। लगभग एक साल बाद सरकार ने फिर से कीमतों में इजाफा किया है। इससे पहले 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी करीब 31 रुपये की वृद्धि की गई थी।

सरकार ने गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत को देखते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश भी दिया है। 5 मार्च को जारी निर्देश में कहा गया है कि रिफाइनरी कंपनियां अब प्रोपेन और ब्यूटेन का उपयोग मुख्य रूप से रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजराइल तथा ईरान के बीच संभावित टकराव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह एहतियाती कदम उठाया है। इसके तहत प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों—इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम—को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि देश में रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु बनी रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *