NGV PRAKASH NEWS

शादीशुदा महिला से मिलने रात दो बजे पहुंचा प्रेमी, ससुराल वालों ने पकड़ा; मारपीट के बाद पुलिस ने कराया काउंसिलिंग
बस्ती, 15 मार्च 26.
बस्ती जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक रात करीब दो बजे अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। भनक लगते ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
📍📍प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात उसके घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब चार वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और अक्सर बातचीत व मुलाकात का सिलसिला जारी रहता था। महिला का ससुराल गौर क्षेत्र में है। रात का समय होने के कारण दोनों को लगा कि किसी को इसकी जानकारी नहीं होगी, लेकिन जैसे ही युवक घर के भीतर पहुंचा, परिवार के अन्य लोगों को इसकी भनक लग गई।
💥आधी रात घर में बाहरी युवक के आने की जानकारी मिलते ही माहौल गरमा गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान युवक की नाक में चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
यह भी पढ़े…….
➡️ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक रात करीब दो बजे उनके घर में घुस आया था और उनकी बहू के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने भी स्वीकार किया कि उसका महिला के साथ पिछले चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
📍घटना के दौरान महिला भी अपने प्रेमी के समर्थन में सामने आ गई और उसने कहा कि वह पिछले चार वर्षों से युवक से प्रेम करती है और अब उसी के साथ रहना चाहती है। महिला के इस बयान के बाद मामला और उलझ गया तथा दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने परिवार के लोगों से बातचीत कर माहौल शांत कराने की कोशिश की और दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए भेज दिया गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजन मौके पर मौजूद हैं और किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मिशन शक्ति अभियान के तहत दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है।
NGV PRAKASH NEWS
