Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

लालगंज बाजार में दुकानों में आगजनी करने वाले 25 हजार के इनामी दो आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक की अगुवाई में कार्रवाई
बस्ती, 17 मार्च 2026.
लालगंज बाजार में दुकानों में आगजनी की घटना में वांछित चल रहे दो इनामी आरोपियों को थाना लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक की अगुवाई में पुलिस टीम ने अहम सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 49/2026 धारा 326(g), 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही थी।
यह भी पढ़ें…….
गोपनीय सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लालगंज स्थित कुवानो पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंशुमान पाण्डेय उर्फ लोरिक पुत्र योगेन्द्र प्रसाद पाण्डेय निवासी ठोकवा थाना लालगंज तथा कुलदीप यादव पुत्र विरई यादव निवासी अछैती थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर लालगंज बाजार में स्थित दुकानों में आग लगाने का आरोप है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनन्त कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अनस अख्तर और कांस्टेबल जय प्रकाश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
NGV PRAKASH NEWS
