Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई
बस्ती, 17 मार्च 2026.
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता निर्णायक रही।
पुलिस के अनुसार थाना कलवारी में दर्ज मु0अ0सं0 30/2026 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस से संबंधित आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कलवारी के पर्यवेक्षण में टीम लगातार दबिश दे रही थी।
इसी क्रम में 17 मार्च 2026 को सुबह लगभग 9:14 बजे डकही मोड़ के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनीत पुत्र चन्द्रशेखर उपाध्याय निवासी थाना नगर जनपद बस्ती (उम्र करीब 29 वर्ष) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और वह वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के साथ स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी शेषनाथ यादव, उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
NGV PRAKASH NEWS
