मुर्गी द्वारा बीट करने पर हुये विवाद में एसिड अटैक करने वाले वांछित हुए गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

एसिड अटैक मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई

संतकबीरनगर, 17 मार्च 2026.

जनपद में गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई के क्रम में थाना बखिरा पुलिस ने एसिड अटैक के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता अहम रही।

पुलिस के अनुसार थाना बखिरा में मु0अ0सं0 82/2026 धारा 124(1), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता आसमा खातुन द्वारा 16 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि दरवाजे पर मुर्गी के बीट करने की बात को लेकर विवाद हुआ और उसी दौरान आरोपियों ने उस पर एसिड फेंक दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 17 मार्च 2026 को बौरब्यास चौराहा के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुलाम हुसैन पुत्र अब्दुल मजीद, मंसूर आलम पुत्र गुलाम हुसैन और मसकूर आलम पुत्र गुलाम हुसैन निवासी मोहल्ला पठान टोला थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आदित्य यादव, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह और कांस्टेबल राजन खरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *