NGV PRAKASH NEWS

नवोदय विद्यालय बस्ती का रिजल्ट घोषित, 80 छात्र चयनित
बस्ती, 17 मार्च 2026.
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026-27 के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बस्ती (समर बाउंड) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) मुख्यालय द्वारा जारी इस परिणाम में कुल 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
यह भी पढ़ें…….
विद्यालय प्रशासन के अनुसार चयनित छात्रों की सूची विद्यालय के सूचना पट (नोटिस बोर्ड) पर प्रकाशित कर दी गई है, जहां अभिभावक और छात्र पहुंचकर अपना नाम देख सकते हैं। प्राचार्या डॉ. अमिता सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिणाम ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे छात्र घर बैठे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
समिति द्वारा इस बार कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी मिल सके। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि चयनित छात्रों के प्रवेश से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश विद्यालय कार्यालय में उपलब्ध हैं।
प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी एवं अभिभावक JNVST प्रभारी सुमित कुमार पाण्डेय से संपर्क कर सकते हैं।
NGV PRAKASH NEWS
