7 दिन से गायब थीं 2 मुस्लिम बहनें,जब वापस लौटी…….

NGV PRAKASH NEWS

लापता चचेरी बहनों ने प्रेमियों संग की शादी, थाने पहुंचकर खुद को बताया बालिग

छतरपुर, 19 मार्च 2026 — मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में एक चर्चित प्रेम कहानी का खुलासा उस समय हुआ जब घर से लापता हुई दो चचेरी बहनें अपने प्रेमियों के साथ थाने पहुंचीं और शादी करने की पुष्टि की। दोनों युवतियों ने खुद को बालिग बताते हुए अपने पतियों के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है।

यह भी पढ़ें…….

जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी को घर से लापता हुई अलीना और शलीना अपने साथ प्रशांत जोशी और हेमंत जोशी के साथ नौगांव थाने पहुंचीं। युवकों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच पिछले करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध था। घर से निकलने के बाद 20 फरवरी को उन्होंने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह के बाद शलीना ने अपना नाम बदलकर सानवी आर्या रख लिया, जबकि अलीना ने भी धर्म परिवर्तन कर हेमंत के साथ शादी कर ली।

थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के अनुसार, दोनों युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी। पुलिस ने उन्हें दस्तयाब कर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई। हालांकि, युवतियों ने स्पष्ट रूप से अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया और कहा कि वे अपनी मर्जी से अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं।

पुलिस ने दोनों युवतियों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही उनकी उम्र की पुष्टि के लिए शैक्षणिक दस्तावेज और आधार कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यदि दोनों बालिग पाई जाती हैं, तो उनके बयानों के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस सतर्क है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *