शादी के 4 महीने बाद युवक ने जहर खाकर दी जान-पत्नी का जीजा के साथ सम्बन्ध से…….

NGV PRAKASH NEWS

शादी के 4 महीने बाद युवक ने जहर खाकर दी जान, पत्नी और जीजा पर उकसाने का आरोप

सीकर, 20 मार्च 2026.
राजस्थान के सीकर जिले के जीणमाता थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज चार महीने बाद एक 27 वर्षीय युवक ने कथित रूप से जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले में परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

👉यह भी पढ़ें…….

मृतक युवक दादिया थाना क्षेत्र का निवासी था और 16 मार्च को घर से अस्पताल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। तीन दिन बाद बुधवार शाम को हर्ष पहाड़ी स्थित वॉच टावर के पास युवक की बाइक लावारिस हालत में मिली। पुलिस और परिजनों ने आसपास तलाशी ली तो बाइक से करीब 200 मीटर दूर युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर जहर की शीशी मिलने से प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

गुरुवार को एसके अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने जीणमाता थाने में तहरीर देकर पत्नी, उसके जीजा और एक अन्य युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। मृतक के भाई के अनुसार, उसकी भाभी के अपने ही जीजा के साथ अवैध संबंध थे, जिससे मृतक मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। आरोप है कि पत्नी, उसका जीजा और एक अन्य युवक मिलकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहे थे। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव और भय के चलते युवक ने यह कदम उठाया।

जीणमाता थाना प्रभारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि मृतक की शादी चार महीने पहले हुई थी और परिजनों की शिकायत के आधार पर पत्नी, उसके जीजा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, जिसमें कथित प्रेम प्रसंग और धमकियों के एंगल को भी गंभीरता से देखा जा रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *