लॉकडाउन की अफवाह पर सरकार का बड़ा बयान, पीएम की बैठक पर सबकी नजर……..

NGV PRAKASH NEWS

🇮🇳 लॉकडाउन की अफवाह पर सरकार का बड़ा बयान, पीएम की बैठक पर सबकी नजर

नई दिल्ली, 27 मार्च 2026।
देशभर में लॉकडाउन की अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कहा कि भारत में लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं महज अफवाह हैं।

हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए बयान के बाद यह अटकलें तेज हो गई थीं। उन्होंने वैश्विक संकट और युद्ध जैसे हालात का जिक्र करते हुए कहा था कि देश को कोरोना काल जैसी चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि, उन्होंने अपने पूरे भाषण में कहीं भी “लॉकडाउन” शब्द का उपयोग नहीं किया था।

सरकार की ओर से दोहराया गया है कि देश में न तो किसी तरह की पाबंदी लगाने की योजना है और न ही आम जनजीवन या आर्थिक गतिविधियों पर कोई असर पड़ेगा। इससे पहले भी सरकार इस तरह की अफवाहों को खारिज कर चुकी है।

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईंधन और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने गैस बुकिंग नियमों में बदलाव को लेकर चिंता जताई और कहा कि आम लोगों को इससे परेशानी हो सकती है। साथ ही, लॉकडाउन जैसी चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि देश कोविड जैसी चुनौती से निपट सकता है, तो आगे भी हर संकट का सामना कर सकता है।

फिलहाल, सरकार के स्पष्ट रुख के बाद यह तय हो गया है कि देश में लॉकडाउन को लेकर फैल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि, प्रधानमंत्री की प्रस्तावित बैठक को लेकर सभी की नजरें बनी हुई हैं, जिसमें मौजूदा हालात पर चर्चा होने की संभावना है।

👉 मामले में कुछ लोगों का कहना है कि कोरोना काल में भी सरकार ने लॉकडाउन से इनकार किया था और अचानक लॉकडाउन की घोषणा कर दिया गया था |

वैसे भी पीएम मोदी के पिछले इतिहास को देखते हुए लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि वह अचानक कुछ भी घोषणा कर सकते हैं |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *