धोखाधड़ी कर सामान हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान व नकदी बरामद…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

💥धोखाधड़ी कर पशु आहार हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान व नकदी बरामद

संतकबीरनगर, 27 मार्च 2026.

📍 जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेलहरकला पुलिस ने धोखाधड़ी कर पशु आहार हड़पने के मामले का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

📍 अपर पुलिस अधीक्षक एस के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आकाश त्रिपाठी पुत्र योगेन्द्र उर्फ जोगेन्दर त्रिपाठी निवासी नेवास थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को 27 मार्च 2026 को जसवल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 12 बोरी चोकर, 3 बोरी चुन्नी, 12 बोरी खंडा दाल, 2 बोरी दर्रा, एक मोबाइल फोन तथा बिक्री के 6,850 रुपये बरामद किए गए।

📍घटना के संबंध में खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा निवासी व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता ने थाना बेलहरकला में तहरीर देकर बताया था कि 25 मार्च की सुबह एक व्यक्ति ने स्वयं को अनुज सिंह बताकर फोन किया और पशु आहार चोकर व खंडा दाल भेजने को कहा। विश्वास में आकर व्यापारी ने 69 बोरी माल वाहन के माध्यम से भेज दिया। आरोपी ने चालक को बखिरा से जंगल बेलहर स्थित एक मकान पर माल उतरवाने के लिए निर्देशित किया, जहां पहले से मौजूद व्यक्ति ने खुद को गोदाम मालिक बताते हुए पूरा माल उतरवा लिया।

📍 उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने चालक को भुगतान के बहाने बखिरा बुला लिया और कुछ देर बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया। जब चालक दोबारा माल लेने पहुंचा तो पता चला कि आरोपी पहले ही दूसरे वाहन से पूरा माल कहीं और भेज चुका है। इस प्रकार आरोपी ने सुनियोजित तरीके से पूरा माल हड़प लिया।

📍पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने झूठा नाम बताकर माल मंगवाया और बाद में उसे दूसरी गाड़ी से जसवल मंगवाकर कुछ हिस्सा बेच दिया, जबकि शेष माल उसके पास से बरामद हुआ।

इस मामले में पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *