Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामलों में 3 अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
बस्ती, 27 मार्च 2026.
जनपद के मुंडेरवा और छावनी थाना क्षेत्रों में नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने के मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
👉1📍मुंडेरवा थाना पुलिस ने दर्ज मुकदमा संख्या 69/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में साहिल पुत्र निसार अहमद, निवासी बोदवल बाजार थाना मुंडेरवा को डायल-112 की सूचना पर सहजनवा, गोरखपुर से सुबह करीब 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय बस्ती भेज दिया गया।
👉2📍वहीं छावनी थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 57/2026 में भी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वांछित अभियुक्त सर्वेश मौर्या पुत्र विश्वनाथ, निवासी पूरे सिंघा थाना छावनी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भी आरोपी पर धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
👉3📍 थाना मुंडेरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और अपहृता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 46/2026 धारा 87, 352, 351(3) बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में दर्ज था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनीष कुमार पुत्र विनोद कुमार प्रजापति, निवासी ग्राम भौरा थाना मुंडेरवा को मनहन डीह तिराहा से सुबह करीब 07:15 बजे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय बस्ती भेज दिया गया।

दोनों मामलों में पुलिस टीमों ने तत्परता के साथ कार्रवाई कर न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि पीड़िताओं को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाने में भी सफलता हासिल की है।
NGV PRAKASH NEWS
