सोनहा पुलिस की त्वरित कार्रवाही:नाबालिक को भगाने वाले बाल अपचारी को संरक्षण में लिया…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला बाल अपचारी संरक्षण में, सोनहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बस्ती, 27 अप्रैल 2026.
थाना सोनहा क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को संरक्षण में ले लिया है। यह कार्रवाई थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0 91/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, बाल अपचारी को 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे बैडवा माता मंदिर मोड़ के पास से अभिरक्षा में लिया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन और क्षेत्रीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। मौके पर थाना सोनहा के थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह, कांस्टेबल केशव यादव और महिला कांस्टेबल मंजू यादव की टीम सक्रिय रही।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है और मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *