शादी के 1 साल बाद तक पति नें नहीं बनाया संबंध: पत्नी neलगवाया है हिडन कैमरा,रिकॉर्डिंग देख उड़ गए होश…….

NGV PRAKASH NEWS

दिनांक: 30 अप्रैल 2026 | मैनपुरी (यूपी)


पति की हैरान कर देने वाली करतूत उजागर: पत्नी ने हिडन कैमरे से खोला राज, विरोध पर मांगे 50 लाख रुपये
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, पति शादी के बाद उससे दूरी बनाए रखता था और संदिग्ध व्यवहार करता था। सच्चाई का पता लगाने के लिए जब महिला ने घर में हिडन कैमरे लगवाए, तो जो सामने आया उसने उसके होश उड़ा दिए।

महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी को एटा जिले के एक इंजीनियर युवक से हुई थी, जो मुंबई में अच्छी नौकरी करता है। विवाह में उसके पिता ने एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे। हालांकि, शादी के बाद ही पति का व्यवहार बदल गया और उसने पत्नी से दूरी बना ली। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोनों के बीच वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं हो सके।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे आगरा के खंदारी इलाके में एक फ्लैट में रखा, जहां भी स्थिति जस की तस रही। शक होने पर जब महिला ने कमरे में हिडन कैमरे लगवाए, तो फुटेज में पति की कथित आपत्तिजनक गतिविधियां सामने आईं। आरोप है कि पति पैसे देकर युवकों को घर बुलाता था।

महिला के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो उससे 50 लाख रुपये की मांग की गई और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

इस मामले में पीड़िता ने मैनपुरी सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तथ्यों की पुष्टि के लिए साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *