NGV PRAKASH NEWS

मिचेल मार्श का तूफान, आरसीबी के खिलाफ ठोका लखनऊ सुपर जायंट्स इतिहास का सबसे तेज शतक
नई दिल्ली, 08 मई 2026.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। बारिश से प्रभावित मुकाबले में मार्श ने केवल 49 गेंदों में शतक पूरा कर इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
मार्श ने अपनी विस्फोटक पारी में शतक तक पहुंचने के दौरान 9 चौके और 8 छक्के लगाए। यह उनके इंडियन प्रीमियर लीग करियर का दूसरा शतक रहा, वहीं व्यक्तिगत रूप से भी यह उनकी सबसे तेज सेंचुरी साबित हुई। इससे पहले उन्होंने 56 गेंदों में शतक लगाया था।
49 गेंदों में शतक पूरा कर मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 50 गेंद से कम में शतक लगाया हो। उनकी इस पारी ने टीम के पुराने रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए। इससे पहले लखनऊ के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड 54 गेंदों में के नाम था।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब मिचेल मार्श शीर्ष पर पहुंच गए हैं —
49 गेंद — मिचेल मार्श बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
54 गेंद — ऋषभ पंत बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
56 गेंद — के एल राहुल बनाम मुंबई इंडियंस
56 गेंद — मार्क्स स्टॉनिस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
56 गेंद — मिचेल मार्श बनाम गुजरात टाइटंस
59 गेंद —क्वाटिन डी कॉक बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
मार्श इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक 363 रन बना लिए हैं, जबकि टीम का कोई अन्य बल्लेबाज 300 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है। इससे साफ है कि टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक मार्श पर निर्भर नजर आ रही है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी मुकाबले में मार्श ने बतौर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 1000 रन भी पूरे किए। साथ ही वे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उनकी इस विस्फोटक पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मौजूदा सीजन में वे लखनऊ की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी बने हुए हैं।
NGV PRAKASH NEWS
