NGV PRAKASH NEWS

➡️ सांकेतिक चित्र 👆
लखनऊ में नशे के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई, 51 लाख के गांजे के साथ मोहनलालगंज का जिला पंचायत सदस्य समेत 4 गिरफ्तार
लखनऊ, 12 मई 2026.
राजधानी Lucknow में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया और विभिन्न वायरल दावों के अनुसार ANTF ने करीब 103 किलो गांजा बरामद करते हुए मोहनलालगंज क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 51 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार जिला पंचायत सदस्य भाजपा का नेता का बताया जा रहा है |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तस्कर बिहार से गांजे की खेप लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो कारें और कई मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। जांच एजेंसियां मोबाइल कॉल डिटेल और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार लंबे समय से नशे की खेप राजधानी तक पहुंचने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद ANTF ने निगरानी बढ़ाई और जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि गिरफ्तार आरोपियों में एक जनप्रतिनिधि का नाम सामने आने की बात कही जा रही है।
मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS
