
NGV PRAKASH NEWS
बस्ती: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी दुकानदार फरार
बस्ती 12 मई 2026।
के छावनी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा का अपने ही पड़ोसी से पिछले 7-8 महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी की उम्र लगभग 40 वर्ष है और वह छावनी कस्बे में फोटोकॉपी की दुकान चलाता है, साथ ही शादियों में वीडियोग्राफी का काम भी करता है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी और कई बार उन्हें साथ देखा गया था। हाल ही में इस प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों के बीच काफी विवाद और कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने के बाद पीड़िता की माँ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी थानाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से आरोपी के विरुद्ध सुसंगत एवं गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
NGV PRAKASH NEWS
