NGV PRAKASH NEWS

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
लखनऊ, 13 मई 2026 — समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में भाजपा से जुड़ी हैं और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले प्रतीक यादव फिटनेस और बिजनेस की दुनिया में सक्रिय थे। लखनऊ में उनका फिटनेस और जिम का व्यवसाय था। वह फिटनेस फ्रीक माने जाते थे और ज्यादातर समय अपने व्यवसाय और निजी जीवन में व्यस्त रहते थे। उन्होंने कभी सक्रिय राजनीति में प्रवेश नहीं किया, हालांकि समय-समय पर समर्थकों द्वारा उन्हें चुनाव लड़ाने की मांग उठती रही।
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार, समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई है। अस्पताल और परिवार के आवास पर लोगों का पहुंचना लगातार जारी है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत के बारे में कुछ लोग का कहना है कि डॉक्टर के अनुसार सस्पेक्टेड प्वाइजन का मामला लग रहा है |
बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होने की संभावना है।
यहां बताते चले की प्रतीक यादव मुलायम सिंह के दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं, मुलायम सिंह नें सार्वजनिक रूप से प्रतीक को अपना बेटा बताया था |
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि प्रतीक यादव का ड्राइवर सुबह साढ़े पांच बजे उनके पास आया था. उसने कहा था, ‘भईया को कुछ हो गया है जल्दी घर चलिए.’ इसके बाद डॉक्टर ने अपना ईएमओ भेजा. डॉक्टर के अनुसार , जब हमारा ईएमओ प्रतीक यादव के घर गया तो बॉडी में कुछ नहीं था, इसके बाद वो प्रतीक यादव को लेकर अस्पताल आ गए | अस्पताल में जांच में भी बॉ़डी में कुछ था ही नहीं | बॉडी का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया |
NGV PRAKASH NEWS
