Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

हत्या के प्रयास मामले में 4 गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का लेगगार्ड बरामद
बस्ती, 16 मई 2026.
नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू और लोहे का लेगगार्ड भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार थाना नगर पर दर्ज मुकदमा संख्या 125/26 में कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त और क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह की निगरानी में
📍थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपितों को पकड़ा।
पुलिस टीम ने राहुल निषाद निवासी रामपुर थाना कलवारी और अंगद निवासी ग्राम कोपे थाना लालगंज को सुबह करीब 4:30 बजे रामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद चंद्रेश निवासी देवाडिहा थाना नगर और राजन निषाद निवासी धौरहरा थाना नगर को शाम करीब 6:30 बजे बलुआ समय माता मंदिर के पीछे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में राहुल निषाद (25 वर्ष), चंद्रेश (25 वर्ष), राजन निषाद (19 वर्ष) तथा 15 वर्षीय एक बाल अपचारी शामिल है। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त एक चाकू और मोटरसाइकिल का लोहे का लेगगार्ड बरामद किया गया है, जिनका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार राय, हेड कांस्टेबल कृष्णचन्द त्रिपाठी, कांस्टेबल रामसिंह यादव, कांस्टेबल चन्द्रकान्त पाण्डेय, आरक्षी प्रदुम्मन शर्मा और आरक्षी लकी वर्मा शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS
