सहावर में जुआ-सट्टा अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार, 47 हजार रुपये से अधिक नकदी बरामद…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सहावर में जुआ-सट्टा अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार, 47 हजार रुपये से अधिक नकदी बरामद

कासगंज, 17 मई 2026.

कासगंज जिले की सहावर थाना पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 47,430 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार जनपद में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में सहावर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

बताया गया कि 16 मई 2026 को एटा-सहावर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास जितेन्द्र वर्मा की दुकान पर जुआ की खाईबाड़ी चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र वर्मा, रजनीश भारद्वाज, उम्मेद, मोर मुकुट, पुष्पेन्द्र सिंह, रागिव, मोहन शर्मा, विनोद कुमार, मुशाहिद अली और सन्दीप सोलंकी शामिल हैं। सभी आरोपी कासगंज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सहावर में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *